फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Here is all the moves

यहां तो सब चलता है...

Wed, 02 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Here is all the moves
बागपत जेल से पेशी पर आए बंदियों से उनके परिजनों ने न केवल बातचीत की, बल्कि प्रतिबंधित सामान भी दिया। पुलिस यह नजारा अपनी आंखों से देखती रही। किसी पुलिसकर्मी ने भी उन्हें रोकने या टोकने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


कचहरी में बंदियों को सामान देने को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। हिस्ट्रीशीटर उधम सिंह करनावल का शूटर सोनू टीकरी और राहुल खट्टा के भाई राजू से कचहरी हवालात में पुलिस अफसरों ने मोबाइल पकड़ा था। उसके बावजूद पुलिस ने सबक नहीं लिया। पिछले माह एक युवक बंदी को नींद की गोली देते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन


राजू खट्टा को उसका एक परिचित मोबाइल देते हुए पकड़े गया था। इससे पहले भी कई बार सामान देने का खुलासा हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस जरा भी गंभीर नहीं हो रही है। मंगलवार को चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। हवालात गाड़ी में बैठे बंदी से उसके परिचितों ने कचहरी की दीवार में बने छोटे से आले से खूब बातें की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसको प्रतिबंधित सामान भी दिया। पुलिस वाले आराम से वहां पर बैठे रहे। किसी ने उन्हें टोका तक नहीं। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि कचहरी में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed