फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hearing on bail of accused of remdesivir injection postponed

रेमडेसिविर तस्करों की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hearing on bail of accused of remdesivir injection postponed
बागपत। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने केस की सुनवाई की अगली तिथि 14 जून तय की है।
विज्ञापन

बागपत पुलिस ने राष्ट्र वंदना चैक पर एक्सयूवी गाड़ी में 19 मई को 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर पकड़े थे। मनमोहन व उसके बेटे मुकुंद निवासी गांधी कालोनी, नई मंडी मुजफ्फरनगर व बिशन निवासी सलेमपुर चौक रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 20 मई को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। दूसरी तरफ लखनऊ लैब में इंजेक्शनों के आठ नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। लैब रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि इंजेक्शन नकली है। मुकदमे में नकली इंजेक्शन सप्लाई करने की धारा की बढ़ोतरी की जा चुकी है। पुलिस केस की विवेचना कर रही है। उधर, मनमोहन व मुकुंद की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। शुक्रवार को जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई होनी थी। डीजीसी सुनील पंवार ने बताया कि केस के आरोपियाें की जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने केस की सुनवाई की अगली तिथि 14 जून नियत की है।
विज्ञापन

किशोरी समेत दो महिलाओं से छेड़छाड़
बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दो जून की दोपहर करीब दो बजे घर पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने मकान में पहुंचकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। इसके अलावा क्षेत्र के एक कस्बा के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घटना की पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में महिला कांस्टेबल घायल
बागपत। बागपत कोतवाली की कोविड-19 हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल भावना बृहस्पतिवार शाम स्कूटी से ड्यूटी करके पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल भावना गंभीर रूप से घायल हुई। उसका मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed