फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health workers to be vaccinated at six centers on 16 January

16 जनवरी को छह केंद्रों पर होगा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण

Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Health workers to be vaccinated at six centers on 16 January
बागपत। जिले में 16 जनवरी को प्रथम चरण का टीकाकरण छह केंद्रों पर किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लोगों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण से पूर्व स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षाकर्मियों को 15 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक दिन पूर्व लाभार्थियों को मैसेज के माध्यम से स्थान व समय की जानकारी दी जाएगी। टीकाकरण से पहले लाभार्थी के नाम, पता व मोबाइल नंबर का मिलान लिस्ट और उसके आधार कार्ड से किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत दूसरे कक्ष में टीकाकरण कर तीसरे कक्ष में लाभार्थी की आधे घंटे तक मोबिलाइजर द्वारा निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसा होगा पहला चरण
बागपत। प्रथम चरण में जिले के पांच हजार 42 स्वास्थ्य कर्मियों (चिकित्सकों, एएनएम, आशा, वार्ड ब्वाय) का टीकाकरण होगा। 16 जनवरी को जिले में कोरोना वैक्सीन लांच होगी। जिले में खेकड़ा ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉक की सीएचसी व जिला अस्पताल में पहला सत्र लगाया जाएगा। प्रत्येक सत्र में 100-100 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेगा सत्र
बागपत। 16 जनवरी को जिले में बागपत सीएचसी, पिलाना सीएचसी, बड़ौत सीएचसी, छपरौली सीएचसी, बिनौली सीएचसी व जिला अस्पताल में सत्र लगाया जाएगा।
तीन दिवसों में पूर्ण किया जाएगा टीकाकरण
बागपत। कोरोना के टीकाकरण के लिए एक सप्ताह में दो टीकाकरण सत्र लगाकर लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रथम सप्ताह का सोमवार व शुक्रवार व दूसरे सप्ताह के सोमवार को टीकाकरण होगा। इन सत्रों में छूटे लाभार्थियों का टीकाकरण दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका यह कहना है-
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण संबंधी दिशा-निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed