फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: बुखार से किशोरी की मौत, 25 बीमार

Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
health news
रटौल। कस्बे में आंबेडकर नगर में बुधवार की सुबह सानिया (17) की बुखार से मौत हो गई और वहां 25 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी शिविर नहीं लगाया जा रहा है। एक माह पहले भी एक व्यक्ति की बुखार से मौत हुई है। वहां के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है, ताकि उनका उपचार किया जा सके और उन्हें निजी अस्पताल में न जाना पड़े।
विज्ञापन

कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी रफीक ने बताया कि बेटी सानिया को दो सप्ताह पहले बुखार हुआ था, जिसका क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम किशोरी की हालत ज्यादा खराब होने लगी और अधिक उल्टी होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी आराम नहीं लगा और बुधवार सुबह बेटी की मौत हो गई। बताया कि किशोरी की मौत होने से परिवार में गम का माहौल है। वहीं मोहल्ले में बुखार से रहमत, दानिश, बंटी, रुकैया, आदिल, दिलशाद, मनोज, सुहेब, जमीला, नाजरीन, गुलफ्सा आदि 25 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

शहजाद, जमील, इरशाद, कामिल ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी मोहल्ले में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया जा रहा है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पीएचसी से उपचार कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्जन

- रटौल कस्बे में बुखार से किशोरी की मौत की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगाकर लगाया जाएगा। वहां सभी की जांच कराई जाएगी और दवाई दी जाएगी।
-डॉ. ताहिर, सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed