फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department team reached Shahpur Banganga and Sirsali

शाहपुर बाणगंगा व सिरसली पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached Shahpur Banganga and Sirsali
50 लोगों के डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच की, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली से चिकित्सकों की टीम ने शाहपुर बाणगंगा व सिरसली गांव में शिविर लगाया। 50 लोगों के डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच की। दवाई दी। साथ ही घर और गली में साफ सफाई रखने की सलाह दी।

शाहपुर बाणगंगा में बुखार के प्रकोप की सूचना पर सीएचसी बिनौली से डॉ. गुफरान, एलटी भीम, राजू कश्यप आदि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम सोमवार को गांव पहुंची। शिविर लगाकर करीब 50 लोगों के डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि गांव में सभी जांच निगेटिव आई है। जांच में सामान्य बुखार, नजला, खांसी, जुकाम व एलर्जी के रोगी मिले है। इन्हें दवाई वितरित की गई। उधर, सीएमओ मेरठ की ओर से सिरसली में डेंगू का मरीज मिलने की सूचना पर सीएचसी बिनौली से डॉ. हिमांशु, फार्मासिस्ट वसीम, कपिल सोलंकी ने गांव में मरीज के घर पहुंचकर जांच की। उन्हें साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। यहां भी चिकित्सकों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा को गांव में एंटी लार्वा का स्प्रे कराने के लिए दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed