हर्ष फायरिंग में दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकरौद गांव में एक व्यक्ति की बेटी की सोमवार को शादी है और बेटे की मंगलवार को बारात जाएगी। दोपहर करीब दो बजे शादी समारोह में भात लेने का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। आस पड़ोस के लोग डांस देख रहे थे। इस दौरान एक युवक ने डांस करते समय फायरिंग कर दी।
गोली लगने से युवक 18 वर्षीय जुबैर और यूसुफ घायल हो गए। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। उनको बड़ौत के एक निजि अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि हर्ष फायर करने के आरोपी लुकमान को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।