{"_id":"61c08f31e72fd30ef5712097","slug":"half-the-village-s-drinking-water-supply-stalled-due-to-the-bursting-of-the-tank-s-pipe-baghpat-news-mrt569872939","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी का पाइप फटने से आधे गांव की पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी का पाइप फटने से आधे गांव की पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ हंगामा कर पाइप लाइन बदलवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मिलाना गांव में नवनिर्मित पेयजल की टंकी के पानी का पाइप फटने से मार्ग में गहरा गड्ढा बन गया है। इससे आधे गांव में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। साथ ही पाइप फटने वाली जगह पर गहरा गड्ढा भी बन गया है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को ठेकेदार के खिलाफ हंगामा कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक वर्ष पूर्व पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। ठेकेदार ने गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए घटिया पाइप लाइन बिछवा दी, जो पहले दिन ही लीक हो गई। अब गांव के मेन रास्ते पर बनी सीसी रोड के नीचे से मेन पाइप टूट गया है, जिससे मार्ग पर गहरा गड्ढा बन गया है। आधे गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। सोमवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ हंगामा कर जल्द समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। इस मौके पर नूरइलाही, अमजद, शेरजान नवाब मुस्तकीम, हासरीन, कल्लू, मंगता, हरपाल सिंह, शब्बीरा, इस्लाम, राजपाल सिंह मौजूद रहे।