{"_id":"5dacb3a88ebc3e0178342f96","slug":"gufa-wale-mandir-mein-umde-shradhaloo-baghpat-news-mrt4496290158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा मंदिर में बाबा से की परिवार में सुख शांति की कामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफा मंदिर में बाबा से की परिवार में सुख शांति की कामनाएं
विज्ञापन
दीपावली पर्व के चलते बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुफा मंदिर में बाबा से की परिवार में सुख शांति की कामनाएं
बागपत। प्रसिद्ध गुफा मंदिर में दीपावली के चलते पहले रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुफा वाले बाबा की आराधना की। परिवार में सुख शांति के लिए कामनाएं की। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रोड पर जाम लग गया। पुलिस को मशक्कतों के बाद आवागमन सुचारू कराया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गुफा मंदिर में रविवार को पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। श्रद्धालुओं लाइन में लगने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचे। यहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, शामली, मुजफ्फरनगर सहित जिले से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर के बाहर मेले में श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। सुबह से ही मंदिर में भीड़ उमडनी शुरू हो गई थी जो दोपहर तक जारी रही। शाम होने तक भी श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना और प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंच रहे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की वजह से मंदिर के बाहर हाईवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों को भारी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बड़े वाहनों को भीड़ ज्यादा देखते हुए मंदिर से पहले ही खड़े करवा दिए। छोटे वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।