{"_id":"6260584b8eb82219b45249a2","slug":"groom-s-side-assaulted-for-opposing-molestation-in-marriage-kahkra-news-mrt585225334","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी मे छेडछाड का विरोध करने पर पडौसी युवको ने दूल्हे के परिजनो के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी मे छेडछाड का विरोध करने पर पडौसी युवको ने दूल्हे के परिजनो के साथ की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेेकड़ा (सहारनपुर)। नगर में शादी समारोह के दौरान पड़ोसी युवकों ने शादी में शामिल युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के परिजनों पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर दो परिजनों के गले से सोने की चेन भी झपट ले गए। घायलों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी निशांत की शामली के लिए मंगलवार शाम बरात रवाना हो रही थी। बरात में परिवार की युवतियां और महिलाएं भी थीं। घर से निकलते समय मोहल्ले के चार युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। पता चलने पर युवतियों के परिजनों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। बुधवार सुबह निशांत के चाचा कमल, संजय और विजय बरात से खेकड़ा वापस लौटे। इस दौरान आरोपियों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए।
निंशात का आरोप है कि हमलावर फरार होते समय चाचा संजय और विजय के गले से सोने की चेन झपट ले गए। घायलों ने बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर हमला कर घायल करने तहरीर दी। पुलिस ने तीनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।