{"_id":"62b8a72fa0bb3e67591a5f1a","slug":"government-pushing-youth-towards-naxalism-naresh-tikait-baghpat-news-mrt5945432127","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नक्सलवाद की तरफ धकेल रही सरकार : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नक्सलवाद की तरफ धकेल रही सरकार : नरेश टिकैत
विज्ञापन
बागपत : बिजरोल गांव में आयोजित पंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को नक्सलवाद की तरफ धकेल रही सरकार : नरेश टिकैत
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में रविवार को हुई किसानों की बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को अपनी नीतियां और योजनाएं स्पष्ट करनी चाहिए। युवाओं को नक्सलवाद की तरफ धकेला जा रहा है।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने सेना की नौकरी के साथ छेड़छाड़ कर अच्छा कदम नहीं उठाया है। युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक किया जा रहा है। पहले किसानों के साथ न्याय नहीं किया, जिसके लिए 13 माह किसान धरना देकर बैठे रहे, अब सेना भर्ती में चार वर्ष कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। चार वर्ष में जवान हथियार चलाना एवं सेना के सही तौर तरीके सीखता था, अब चार वर्ष बाद घर वापस आ जायेगा। लालबहादुर शास्त्री ने जो जय जवान जय किसान का नारा दिया था, वह राष्ट्र हित में रहा। लेकिन इस पर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। पहले किसानों को अब जवानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। युवाओं को आंदोलन के लिए सड़कों पर आना पड़ा। सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए, यह फैसला युवाओं के हित में नहीं है। युवाओं फौजी बनने का जुनून है, सरकार युवाओं के मंसूबों पर पानी फेरना चाहती है।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, सुभाष, रविंद्र चेयरमैन, हरेंद्र प्रधान, रणवीर सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र, पूरन मौजूद रहे।