फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government machinery working under pressure of power: Yashveer Singh

सत्ता के दवाब में काम कर रही सरकारी मशीनरी-यशवीर सिंह

Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government machinery working under pressure of power: Yashveer Singh
बड़ौत (बागपत)। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव में असंवैधानिक कार्य कर रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि निर्दोष जिपं सदस्यों पर फर्जी मुकदमे कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अगर कोई गड़बड़ी हुई तो रालोद इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम, एसपी और एडीजी से मिला था। सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन दिया था, जो खोखला साबित हुआ। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत सदस्यों पर झूठे मुकदमे कर रही है। जिपं अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता किशोर का पर्चा फर्जी तरीके से वापस कराने की कोशिश की गई। ममता किशोर बनाकर एक महिला व उसके दो प्रस्तावकों को भेजा गया था। उनके खिलाफ पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की। कहा कि अगर शनिवार को होने वाले चुनाव में कोई गड़बड़ी तो रालोद कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर उर्फ बोबी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी व पिंटू तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed