फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer Protest: Government is making mistake by considering Kapas weaker

Farmer Protest: किसी भूल में न रहे सरकार, खापों ने छुड़ा दिए थे अंग्रेजों के छक्के

Sun, 20 Dec 2020 11:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2020 11:51 AM IST
सार

  • हाईवे पर पंचायत, कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा अनिश्चितकालीन धरना
  • खाप चौधरियों और जिम्मेदार लोगों की 12 सदस्यीय कमेटी गठित
  • रोजाना दोपहर के समय होगी पंचायत, जाम पर तभी लेेंगे फैसला

विज्ञापन
Farmer Protest: Government is making mistake by considering Kapas weaker
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किसानों के धरने को सम्बोधित करते चौरासी खाप चौधरी सुरेन्द्र ? - फोटो : BARAUT

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पंचायत में कृषि कानून के खिलाफ बिगुल फूंका गया। अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ,जो दूसरे दिन भी जारी है। खाप चैधरियों के नेतृत्व में किसान सर्दी के मौसम में रात भर धरने पर बैठे रहे। वहीं सुबह होते ही किसानों का हाईवे पर पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन


देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसी भूल में ना रहे। खाप पंचायतों ने आजादी के लिए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। निर्णय लिया गया अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। खाप चौधरियों और थांबेदारों की 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। रोजाना दोपहर के समय कमेटी रणनीति बनाएगी, जिसके आधार पर धरना चलेगा।
विज्ञापन


हाईवे पर पंचायत में बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के किसानों ने भाग लिया। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान कानून नहीं चाहते तो सरकार क्यों जबरदस्ती थोपना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाप पंचायतों का इतिहास संघर्ष से भरा पड़ा है। मुगल बादशाह जब दिल्ली में घिर गए थे, तब पश्चिम उत्तर प्रदेश की सर्वखाप सर्वजातीय पंचायतों ने मदद की थी।

अंग्रेजों के खिलाफ 1857 की लड़ाई में खापों का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। कृषि कानून के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। 

देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। खाप चौधरियों और थांबेदारों की 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। रोजाना दोपहर के समय कमेटी रणनीति बनाएगी, जिसके आधार पर धरना चलेगा।

अध्यक्षता चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह और संचालन अशोक भूत ने किया। थांबेदार जयपाल सिंह, यशपाल सिंह, चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, राठी खाप के चौधरी बाबा ब्रह्म सिंह, ओमवीर हिलवाड़ी, ब्रजपाल चौधरी, श्याम सिंह, बिजेंद्र धनकड़, रालोद के पूर्व विधायक अजय कुमार, जाट संघ की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़, रमाला के धर्मपाल चेयरमैन, विक्रांत जावला, सवित मलिक, नरेश डायरेक्टर, बसंत तोमर, यशवंत सिंह, देवेंद्र चौहान, बिल्लू प्रधान, विकास बाछौड़, रणधीर प्रधान, उपेंद्र प्रधान, मुनेश बरवाला, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, रमेश फौजी, संजू तोमर, बबलू तोमर ने विचार रखे।

इन्होंने कहा...
चौबीसी खाप छपरौली के चौधरी सुभाष ने कहा कि पीछे नहीं हटेंगे। देशखाप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कानून का विरोध जारी रहेगा। गठवाला खाप लिसाढ़ के चौधरी हरिकिशन मलिक के बेटे राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों पर अन्याय किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी खाप समर्थन में सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। थांबेदार यशपाल चौधरी ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है। भाजपा सरकार को यह कानून वापस लेना ही पड़ेगा।

- कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।
- बिजली की बढ़ाई दरों को कम किया जाए।
- गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो।
- बकाया भुगतान मय ब्याज दिया जाना चाहिए।
- धान की सभी वैरायटी की जिले में खरीद हो।
- आवारा गोवंशीय पशुओं से छुटकारा दिलाया जाए।
- सब्जी किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिले।
- भुगतान होने तक बिजली बिल माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed