फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Golden card campaign will run from today

आज से चलेगा गोल्डन कार्ड अभियान

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Golden card campaign will run from today
62 ग्राम पंचायतों में चिह्नित परिवारों के बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार से 62 ग्राम पंचायतों में चिह्नित परिवारों के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आशा, एएनएम संचारी रोग, दस्तक अभियान व नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाएंगी।
नोडल अधिकारी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि 30 जून को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम राजकमल यादव ने जुलाई माह में विशेष गोल्डन कार्ड पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। जिले में दो जुलाई से सभी ब्लॉक की 62 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर पात्र परिवारों के लाभार्थियों के निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। बागपत ब्लॉक में 15 ग्राम पंचायत, बड़ौत ब्लॉक में आठ, बिनौली ब्लॉक में 18, छपरौली ब्लॉक में आठ, खेकड़ा ब्लॉक में पांच और पिलाना ब्लॉक में आठ ग्राम पंचायत चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष पखवाड़ा
बागपत ब्लॉक में निवाड़ा, धनौरा सिल्वरनगर, बिहारीपुर, फैजल्लापुर, ग्वालीखेड़ा, सिसाना, अहेड़ा, सरुरपुर कलां, खेड़की, नैथला, खंडवारी, बागपत अर्बन, अग्रवाल मंडी टटीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत ब्लॉक में अशरफाबाद थल, कोताना, बावली, शबगा, शाहपुर बडौली, जिवाना, बड़ौत अर्बन।
बिनौली में निरपुड़ा, फकहरपुर शेकपुरा, गांगनौली, रंछाड, पुसार, सिरसल दरकावदा, दाहा, बामनौली, मौजिजाबाद नांगल, बरनावा, शाहजहांपुर, बिजवाड़ा, शाहपुर बाणगंगा, दोघट, टीकरी।
छपरौली में सूप, टांडा, किरठल, लूंब, असारा, रमाला, हेवा, नगर पंचायत छपरौली।
खेकड़ा ब्लॉक में रटौल, मवींकला, बड़ागांव, ललियाना, खेकड़ा अर्बन, पिलाना ब्लॉक में डौला, मुकारी, सिंघावली अहीर, सैडभर, मौजमपुर उर्फ लाडपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed