{"_id":"642099bacbc9e43d240c2014","slug":"glory-to-god-in-the-legislation-offered-nirvana-ladoo-baraut-news-c-14-1-168986-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विधान में भगवान की जय जयकार, निर्वाण लाडू चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विधान में भगवान की जय जयकार, निर्वाण लाडू चढ़ाया
Mon, 27 Mar 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी बड़ौत में भगवान अजितनाथ निर्वाण महोत्सव में भक्त
बड़ौत। श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी बड़ौत में रविवार को भगवान अजितनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विधान का भी आयोजन किया गया और भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
विधानाचार्या पंडित पारस जैन शास्त्री के निर्देशन में पीत वस्त्र धारी इंद्रगणों ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र राजकुमार जैन, अंश जैन, कुबेर इंद्र का सौभाग्य सुनील कुमार, गौरव जैन, यज्ञनायक का सौभाग्य राजेश जैन, इशान इंद्र का सौभाग्य सतेंद्र जैन, सानत इंद्र का सौभाग्य अनिल कुमार ,गौरव जैन पटवारी को प्राप्त हुआ। प्रभावना वितरण सुभाष चंद, विकास जैन द्वारा और सामग्री वितरण अशोक जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगीतकार हरिदास म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत नित्य नियम पूजन में इंद्र इंद्राणियों द्वारा देवशास्त्र गुरु समुच्चय पूजन, भगवान अजित नाथ पूजन की गई।
विधानाचार्य पारस जैन द्वारा दिशा शुद्धि आदि क्रियाएं कराई गई। श्री अजितनाथ विधान के अंतर्गत सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर 108 अर्ध समर्पित किए गए। रात्रि में मंदिर में सामूहिक आरती की गई। जिसका सौभाग्य प्रदुमन जैन को प्राप्त हुआ। भजन संध्या और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उद्घाटन दिनेश जैन द्वारा किया गया। चित्र अनावरन विनोद जैन एडवोकेट द्वारा, दीप प्रज्वलन राकेश जैन द्वारा किया गया। मौके पर प्रवीण जैन आकाश जैन, सुभाष चंद जैन, अशोक जैन, हंस कुमार जैन, वरदान जैन का सहयोग रहा।