फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gave the message of Lord Shiva from Prabhat Pheri

प्रभात फेरी निकालकर दिया भगवान शिव का संदेश

Sat, 26 Feb 2022 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of Lord Shiva from Prabhat Pheri
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खेकड़ा मे प्रभात फेरी निकालते ईश्वरीय प्रजापिता ब्रहमकुमारी उपकेंद् - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी एवं कुमारों ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को परमपिता परमात्मा की भक्ति करने को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुर स्थित केंद्र से प्रजापिता ब्रह्म ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कुमारियों एवं कुमारों ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार सुबह सात बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने नगर की विभिन्न गली मोहल्ले का भ्रमण कर लोगों को परम पिता परमात्मा की महिमा के बारे में बताया। भाई-बहन भगवान शिव की जयजयकार कर आगे बढ़ रहे थे। लोगों को भगवान शिव का संदेश दे रहे थे। बहन बलवीर कौर ने लोगों को 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मोहल्ला रामपुर स्थित चौपाल में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ईश्वरचंद वर्मा, राजेंद्री देवी, कृष्णा देवी, मंगू सिंह, पूनम आदि बहनें, भाई शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed