फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gaurav-Sonam's marriage took place due to the strictness of the police

पुलिस की सख्ती के बाद हुई गौरव व सोनम की शादी

Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gaurav-Sonam's marriage took place due to the strictness of the police
दोघट। पुसार गांव के सोनम व गौरव की प्रेम कहानी आखिरकार परवान चढ़ गई। पुलिस के सख्त रुख के बाद युवक के परिजनों ने शुक्रवार को दोघट कस्बा स्थित शिव-दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी करा दी। हालांकि युवती के परिजन शादी में शामिल नहीं हुए। वहीं, युवती ने परिजनों से जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

पुसार गांव निवासी गौरव व सोनम पड़ोसी हैं। उनके बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्होंने परिजनोंके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इस पर वे तैयार नहीं हुए। सोनम बीती 30 मई को गौरव के घर जा पहुंची थी। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए थे। सोनम के परिजन उसे लेकर शुक्रवार को थाने पहुंचे और गौरव के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि सोनम ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। उसने जानकारी दी कि उसके परिजन जबरन उसे यहां लेकर आए हैं। वह गौरव से शादी करना चाहती है। उसने अपने परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गौरव व उसके परिजनों को भी थाने बुला लिया। यहां दोनों परिवारों के लोगों से कहा कि दोनों बालिग हैं तो उनकी शादी करा दो। इसके बाद सोनम के परिजन वहां से चले गए। गौरव के परिजनों ने दोघट कस्बा स्थित शिव दुर्गा मंदिर में उनकी शादी करा दी। वहीं, इस बाबत इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि युवक व युवती दोनों बालिग हैं। परिजनों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed