फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   game of making more profit by selling fake cosmetics, police teams in search of gangster

नकली काॅस्मेटिक्स के खेल का बड़ा खुलासा, कई सफेदपोश निशाने पर, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
game of making more profit by selling fake cosmetics, police teams in search of gangster
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहारनपुर में नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने की फैक्टरी पकड़ने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस गोरखधंधे में कई सफेदपोशों की गर्दन पुलिस के शिकंजे में आ सकती है। जांच में सामने आया है कि नामचीन कंपनियों के नाम पर नकली कॉस्मेटिक्स बेचने में ज्यादा मुनाफा कमाने का बड़ा खेल चल रहा है। 

विज्ञापन


कोतवाली मंडी पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने कलसिया रोड पर छापा मारकर नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.25 करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया था, जबकि मौके से सरगना सहित चार आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन

जांच में सामने आ चुका है कि गैंग के सदस्य दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेेश के कई जिलों में माल सप्लाई करते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं और सहारनपुर सहित अन्य प्रदेशों के ऐसे कई व्यापारी जांच के दायरे में आ गए हैं, जो ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए नकली माल बेचकर बड़ा खेल कर रहे थे।

इसी दिशा में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। गैंग के सरगना की तलाश में पुलिस टीमें कई राज्यों में भी गई हैं। इसके साथ ही जिले में भी आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गई हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सरगना सहित फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहां-कहां और किस-किस व्यापारी ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए नकली माल बेचा है, इस दिशा में भी तेजी से जांच आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed