फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gajraj Jain became the National President of the Mahasabha

गजराज जैन बने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gajraj Jain became the National President of the Mahasabha
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल - फोटो : KAHKRA
त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुए अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा के चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा के आम चुनाव हुए। इसमें गजराज जैन गंगवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रकाश चंद जैन महामंत्री चुने गए।

रविवार को जैन समाज के वरिष्ठ जन बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रांगण में एकत्र हुए। 126 वर्ष पुरानी जैन संस्था अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। 40 वर्ष तक अध्यक्ष रहे निर्मल जैन सेठी के निधन के कारण पद खाली था। पूर्व जज पाना चंद और प्रकाश बोहरा को नवीन कार्यकारिणी का गठन कराने के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया। मतदान में गजराज जैन गंगवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रकाश चंद जैन राष्ट्रीय महामंत्री और डूंगरमल जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को गुरू मां दृष्टि भूषण माता जी ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, नरेश जैन, अमित जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, मनोज जैन, जनेश्वर दयाल जैन, सुधीर जैन, योगेन्द्र जैन, राजीव जैन, अजेश जैन, सतीश जैन, पंकज जैन, शिखरचंद जैन, विशाल जैन, संजीव जैन, संजय जैन, राजरानी जैन, इंद्रेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed