फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gaja Kesari Yoga is being formed on Diwali, Saturn being in its zodiac sign will give auspicious results.

Baghpat News: दीपावली पर बन रहा गज केसरी योग, शनि अपनी राशि में होने से देंगे शुभ फल

Thu, 09 Nov 2023 03:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Gaja Kesari Yoga is being formed on Diwali, Saturn being in its zodiac sign will give auspicious results.
शुभ दीपावली

दीपावली के त्योहार पर इस बार गज केसरी योग बन रहा है। शनि अपनी राशि कुंभ में होने के कारण शुभ फल देंगे। दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम छह बजकर 15 मिनट से सात बजकर 35 मिनट तक रहेगा। शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में पूजन करने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। 13 नवंबर को गोवर्धन और 15 नवंबर को भैयादूज का त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि दस नवंबर से दीपावली महापर्व मनाया जाएगा। दस नवंबर को भगवान विष्णु के अवतार भगवान धनवन्तरि की जयंती मनाई जाएगी। इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। भगवान धनवन्तरि का पूजन करने से निरोगता का वरदान मिलता है। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम पौने छह बजे से सात 5 बजे तक है।

विज्ञापन

11 नवंबर को नरक चर्तुदशी मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी पर उबटन लगाकर स्नान करने से शारीरिक कष्टो से मुक्ति और जल में चिरचिटा के पत्ते डालकर स्नान करने से उत्तर सौंदर्य की प्राप्ति होती है। 12 नवंबर को दीपावली पर इस बार गज केसरी योग और शनि अपनी राशि कुंभ में विद्यमान होने के कारण विशेष फल की प्राप्ति होगी।

दीपावली पर शाम साढ़े पांच बजे से आठ बजकर दस मिनट तक प्रदोष काल रहेगा और पूजन का शुभ मुहूर्त शाम छह बजकर 15 मिनट से सात बजकर 35 मिनट तक रहेगा। 13 नवंबर को गोवर्धन का त्योहार और 15 नवंबर को भैयादूज का त्योहार मनाया जाएगा।

भैयादूज के दिन सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक शुभ रहेगा। इस दिन यमुना नदी में स्नान करने से यमराज के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed