फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fraud of Rs 30 lakh in the name of getting a job in the army

Baghpat News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी

Mon, 19 Jun 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 30 lakh in the name of getting a job in the army
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर सांकरौद गांव के एक व्यक्ति से सहारनपुर के दो युवकों ने 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीण ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सांकरौद गांव के रहने वाले तिरसपाल सिंह ने रविवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कुछ दिन पहले वह हरिद्वार गया था। वापस आते समय वह रुड़की के एक होटल में रुका। वहा उसे सहारनपुर के गांव जंगहैडा के रहने वाले दो युवक मिले। उन्होंने बताया कि वह आर्मी सेंटर बंगाल में इंजीनियरिंग कोर में तैनात है। उनकी अधिकारियों से भी अच्छी बातचीत हैं। वह उसके बेटों को सेना में स्टोर कीपर के पद पर नियुक्ति करा सकते है।
विज्ञापन

तिरसपाल सिंह ने उनकी बातों में आकर अपने चार पुत्रों वेदांत, पवित, जोगेंद्र और छोटू की नौकरी लगवाने के लिए 30 लाख रुपये में सौदा किया। गांव वापस आने पर तिरसपाल ने अपने बैंक खाते से उनके खाते में आनलाइन सात लाख रुपये भेज दिए और 23 लाख रुपये नकद दि गए। तीन महीने बीतने के बाद भी युवकों की नौकरी नही लग सकी। अब रुपये वापस मांगने पर उन्होंने उसे 10 लाख रुपये का चेक दे दिया। बाकी रुपये कुछ दिन बाद देने को कहा। भुगतान के लिए बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से रुपये वापस दिलवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना हैं कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed