{"_id":"5f53d22c8ebc3e615a5d0d12","slug":"four-smugglers-arrested-48-animals-recovered-baghpat-news-mrt499725717","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार तस्कर गिरफ्तार, 48 पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार तस्कर गिरफ्तार, 48 पशु बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गाड़ियों में क्रूरता पूर्वक लाद रखे थे पशु, तमंचा भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दिल्ली रोड स्थित केनरा बैंक के पास से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो गाड़ियों से क्रूरता पूर्वक लादे गए 48 पशु बरामद किए है।
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को वसीम उर्फ बंटी पुत्र शौकत निवासी मोहल्ला कुरेशियान बागपत, ताहिर पुत्र रशीद निवासी कारोली रामगढ़ अलवर राजस्थान, साजिद पुत्र कासम निवासी घानेड़ा नूह हरियाणा और वंदना चैक के पास से तंजीम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम गौना बागपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक में क्रूरतापूर्वक लादे गए 34 पशु और आयशर कैंटर से 13 पशु बरामद किए है। वसीम उर्फ बंटी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त निशांत कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी बलवीर नगर एक्सटेंशन थाना शाहदरा, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया है।
25 पेटी देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने शनिवार को ग्राम संतोषपुर से अंकित पुत्र इंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।