फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four people in Rataul and became victims of monkeys

रटौल में चार लोग और बने बंदरों के शिकार

Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four people in Rataul and became victims of monkeys
-चार दिन में 20 हुई घायलों की संख्या, प्रशासन अब भी खामोश
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल गांव में बंदरों ने हमला कर बुधवार को चार और लोगों को जख्मी कर दिया। बंदरों के हमले से लोग इतने घबराए हुए हैं कि अब घरों से भी नहीं निकल रहे हैं। बंदर पिछले चार दिन में अब तक 20 लोगों को निशाना बना चुके हैं।

पिछले चार दिनों से रटौल गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदर लोगों पर हमला कर 20 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक से भयभीत ग्रामीण घरों से नहीं निकल पा रहे है। ग्रामीण रात भर छतों पर पहरा देने के लिए विवश हैं। बुधवार को बंदरों के झुंड ने हमला कर गांव के जाकिर, सलीम, जावेद व सिंगोली तगा के नरेश को गंभीर रुप से घायल कर दिया। बंदरों के हमले से परेशान ग्रामीण पिछले चार दिनों से प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने के लिए बंदर पकड़वाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को शीघ्र न पकड़वाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। समाज सेवी कुंवर रहीसुदीन ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान पति जाकिर हसन का कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग से अनुमति मिल चुकी है। टीम बुलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed