फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four lakh cash and jewelery stolen from farmer's house in broad daylight

दिनदहाड़े किसान के घर से चार लाख की नकदी व जेवर चोरी

Sun, 28 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four lakh cash and jewelery stolen from farmer's house in broad daylight
गन्ने की छुलाई करने खेत पर गया था किसान और उसका परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। चोरोें ने रविवार की दिनदहाड़े अमीपुर बालैनी में किसान के घर से चार लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। किसान और उसका परिवार गन्ने की छुलाई करने खेत पर गया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी जयराम पुत्र रामचन्द्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह को वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ खेत मे गन्ने की छुलाई करने के लिए गया था। वह प्रतिदिन की तरह घर के ताले बंद करके गए थे। दोपहर को जब खेत से वापस आए तो मुख्य गेट की खिड़की खुली हुई थी। इसके अलावा कमरे का ताला टूटा हुआ था और सेफ भी खुली हुई थी। सेफ में रखे सोने के आभूषण व 60 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। उसने बताया कि इस तरह करीब चार लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी हुए है। बालैनी थाने के कार्यवाहक प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है और उसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधार दिए रुपये नहीं लौटाने का आरोप
दोघट। दाहा निवासी सत्यपाल सिंह ने दोघट थाने में तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत में रहता है। उसने चार वर्ष पूर्व उसने गांव के एक युवक को लाखों रुपये उधार दिए थे। उसने रकम चेक से दी थी। वह पहले रुपये मांगने पर टरकाता रहा और अब मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोघट थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed