फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four accused in Shekhar's murder arrested

बासौली कांड : भाजपा नेता के बेटे शेखर की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, आटे को लेकर हुआ था खून-खराबा

Sat, 10 Oct 2020 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four accused in Shekhar's murder arrested
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव में भाजपा नेता पदम कश्यप के बेटे शेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आटा चक्की पर हुए झगड़े को लेकर शेखर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि बासौली गांव में एक जून को भाजपा नेता पदम कश्यप के बेटे शेखर की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में शेखर के चाचा सुमित और पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावर पक्ष के सचिन निवासी दोघट ओर रचित निवासी सूप की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


वारदात में पदम कश्यप ने निशांत, हिमांशु, विशु, विशाल, रितिक, मोहित, शुभम, नितिन, मनपरीत व 22 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुभम पुत्र नरेश, रितिक पुत्र संजीव, विकास पुत्र सुशील, सन्नी पुत्र प्रवेन्द्र निवासी बासौली को पुलिस ने नहर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जहाँ से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटे को लेकर हुआ था खून-खराबा
थानाध्यक्ष हेमेद्र बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आटा पिसाई को लेकर मारपीट हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए एक जून को साथियों के साथ मारपीट करने गए थे। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियो को भी हिरासत में ले रखा है। उन्हें रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे पक्ष के आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

दूसरे पक्ष ने यह दर्ज कराया था मुकदमा
 दूसरे पक्ष के दोघट निवासी धर्मेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें धर्मेंद्र ने बताया था कि उसका बेटा सचिन अपने साथी रचित निवासी सूप के साथ उसके रिश्तेदार निशान्त के घर बासौली गांव में जन्मदिन में गया था।

जब वे पार्टी से लौट रहे थे। तभी पदम कश्यप, सतबीर कश्यप,ब्रिजु कश्यप,संदीप कश्यप पुत्र आलम व लोमश ओर अजीत पुत्र ओमप्रकाश व 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से 15 नामजद व 42 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed