फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former minority officers involved in fraud

फर्जीवाड़े में फंसे पूर्व अल्पसंख्यक अधिकारी

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Former minority officers involved in fraud
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
बागपत। मदरसों के फर्जीवाड़े में पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह प्रताप देव फंस गए है। केस की विवेचना के आधार पर पुलिस ने उनको आरोपी बना लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए है। फिलहाल प्रतापगढ़ में उनकी तैनाती होने के कारण वहां के पुलिस अफसरों को पत्र लिखा जा रहा है। 
विज्ञापन


 केस की विवेचना कर रहे एसआई नदीम असगर ने बताया कि विवेचना के आधार पर पता चला है कि वर्ष 2010 में तत्कालीन अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह प्रताप देव ने नियम विरुद्ध मदरसों की मान्यता दी। इसीलिए उनको केस में आरोपी बनाया गया है। उनकी तैनाती फिलहाल प्रतापगढ़ में है। उनकी गिरफ्तारी के लिए वहां के पुलिस अफसरों को पत्र लिखा जा रहा है। असगर ने बताया कि इस मामले में मदरसा संचालक संजीव निवासी कंजनपुर घोपला (मेरठ) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह था मामला 
बागपत। अफसरों को शिकायत मिली थी कि जनपद में फर्जी तरीके से मदरसे चल रहे हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तो मामला सहीं पाया गया था। मई 2016 में तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हाकिम सिंह ने आरोपी मदरसा संचालकों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मदरसों में से 18 फर्जी 
बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह प्रताप देव ने 23 मदरसों की मान्यता दी थी। इनमें 18 मदरसे जांच में फर्जी पाए गए है। सभी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। 


 केस के विवेचक की हो चुकी है हत्या 
बागपत। सिंघावली अहीर थाने में दर्ज फर्जी मदरसों के केस की विवेचना कर रहे दारोगा सुखवीर सिंह की हापुड़ जाते समय पांच माह पूर्व हत्या हो चुकी है। वे केस की विवेचना के संबंध में ही वहां पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed