फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forest department gave permission to hold the monkeys

वन विभाग ने दी बंदरों को पकड़वाने की अनुमति

Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forest department gave permission to hold the monkeys
रटौल के ग्रामीणों को मिलेगी खूंखार बंदरों से निजात
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल गांव में बंदरों का आतंक कम करने तथा ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए बृहस्पतिवार को वन विभाग ने ग्राम पंचायत को बंदर पकड़वाने की अनुमति दे दी।
रटौल गांव में पिछले चार दिन से बंदर आतंक मचाए हुए हैं। बंदर चार दिन में दो दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। बंदरों के डर से ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। भयभीत ग्रामीण अपने जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं। बंदरों से भयभीत ग्रामीण अपने घरों की छतों पर खेतों में भी नहीं जा पा रहे थे। ग्रामीण घर से बाहर निकलते समय अपने साथ लाठी-डंडे लेकर निकल रहे हैं। ग्राम प्रधान के पति जाकिर ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को वन विभाग ने ग्राम प्रधान को बंदरों को पकड़वाने की अनुमति दे दी है। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत को बंदर पकड़वाने की अनुमति दे दी। ग्राम प्रधान के जाकिर ने कहा वन विभाग से अनुमति मिल गई है। टीम बुलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

बंदर पकड़वाने के लिए अपने खर्चे पर लाए टीम
चांदीनगर। ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए गांव के समाजसेवी चौधरी साहिर ने पहल की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने गांव में बंदरों पकड़ने के लिए अपने खर्च पर टीम बुलाई। टीम ने बृहस्पतिवार को दो बंदरों को पकड़ लिया है। चौधरी साहिर ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है और दो बंदरों को पकड़ भी चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के हमले से एक और घायल
चांदीनगर। बृहस्पतिवार को बंदरों के झुंड ने बस स्टैंड पर एक दुकान पर काम करने वाले मुरादनगर के अनिल पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed