फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For the sake of dowry, the married woman was expelled from the house

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
For the sake of dowry, the married woman was expelled from the house
खेकड़ा। दहेज की मांग पूरी न होने पर नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी एक युवक ने पत्नी को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पति पर दहेज में दो लाख रुपये न लाने पर तलाक देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी यासीन ने तीन वर्ष पूर्व पुत्री की शादी खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी युवक से की थी। विवाहिता शुक्रवार सुबह खेकड़ा कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उस पर दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा है। उसने कई बार मायके वालों से लाकर उसे कुछ रुपये दिए। इसके बावजूद वह अपनी मांग पर अड़ा है। पति ने शुक्रवार सुबह दहेज में दो लाख रुपये न लाने पर तलाक देने की धमकी देने के साथ उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed