फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For eight months, Khoi introduced her mother to her sons

आठ माह से खोई को मां को बेटों से मिलाया

Fri, 07 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
For eight months, Khoi introduced her mother to her sons
मां को सकुशल पाकर बेटों की आंखों में छलके खुशी के आंसू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। बिनौली थाने के इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने आठ माह से खोई एक मां को उसके बेटों से मिला दिया। मां को सकुशल पाकर बेटों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर पिचोकरा गांव के सामने एक वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने घायल महिला को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। करीब तीन घंटे बाद महिला होश में आई। इंस्पेक्टर ने उसे खाना खिलवाया और उसका नाम पता पूछा। महिला ने एटा और पटना का जिक्र किया। मौके पर मौजूद एटा के बाकलपुर गांव निवासी हेड कांस्टेबिल मुनेश कुमार उसकी बात समझ गए। इंस्पेक्टर ने तुरंत जनपद एटा से जानकारी की तो पता चला कि महिला सरोज देवी पत्नी भगवान सिंह गांव पच्ची पटरा विहार थाना जलेसर की रहने वाली है। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह महिला सरोज के पुत्र अमन कुमार, विशाल कुमार अपनी मां को लेने बिनौली थाने पहुंचे। मां को सकुशल देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। अमन ने बताया कि वे लोग गाजियाबाद के लाल कुआं पंचशील इंक्लेव में रहते है उनकी मां भी उनके साथ रहती थी। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण आठ माह पूर्व उनकी मां गुम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed