फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For 10 minutes, the lives of two thousand passengers got stuck in the breath.

हादसा: ब्रेक में खराबी, फिर भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रही ट्रेन, अटकी रहीं यात्रियों की सांसें

Sun, 20 Aug 2023 03:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 03:12 PM IST
सार

ब्रेक में तकनीकी खराबी में भी 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से लोको पायलट ट्रेन को दौड़ाता रहा। ट्रेन को क्रॉस कराने के चक्कर में ट्रेन नहीं रोकी, वहीं ऐसी लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन
For 10 minutes, the lives of two thousand passengers got stuck in the breath.
ट्रेक का निरीक्षण करते रेल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन मेें बड़का हाल्ट के पास भी अचानक से ब्रेक जाम हो गए थे और ब्रेक जाम होने की वजह से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद लोको पायलट ट्रेन को पांच किमी तक 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से दौड़ाता रहा, नतीजन बड़ौत रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी बढ़ने से चिंगारी के साथ ट्रेन के निचले हिस्से में आग लग गई और रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहीं कि ट्रेन रेलवे ट्रैक से नीचे नहीं उतरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 4401 तकरीबन 9 बजकर 35 मिनट पर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। शनिवार को भी ट्रेन दिल्ली से समय पर रवाना हुई। ट्रेन बड़का हाल्ट पर तकरीबन 9: 25 मिनट पर पहुंची तो अचानक ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए।

विज्ञापन

इससे ट्रेन में सवार तकरीबन दो हजार यात्रियों को झटका लगा और रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन इसके बावजूद इस रूट से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 04430 और शामली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 01617 को क्रॉस कराने के चक्कर में लोको पायलट ने ट्रेन को बड़ौत की ओर तकरीबन 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से दौड़ा दिया। नतीजन इस बीच कई जगहों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

दस मिनट तक ट्रेन में सवार दो हजार यात्रियों की जान सांसत में रही। बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक आने पर तकनीकी खराबी अधिक बढ़ने से चिंगारी के साथ ट्रेन के निचले हिस्से में आग लग गई और रेलवे ट्रैक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

चलती मालगाडी का टूट गया था कपलिंग, दो हिस्सों में बंट गई थी ट्रेन
22 दिसंबर 2018 में दिल्ली से बिजनौर जाने वाली मालगाड़ी का बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक कपलिंग टूट गया था और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियोें ने ट्रेन को जोड़ा था।

कराई जाएगी जांच, डीआरएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित ने बताया कि बड़का और बड़ौत के बीच कई जगहों से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। जिनको बदल दिया गया है, पूरे मामले की जांच कर डीआरएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed