फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food safety team destroyed 165 kg of rasgullas in Aminagar Sarai.

Baghpat News: खाद्य सुरक्षा टीम ने अमीनगर सराय में 165 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए

Fri, 10 Oct 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Food safety team destroyed 165 kg of rasgullas in Aminagar Sarai.
अमीनगर सराय में रसगुल्ले नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत:स्वयं - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खाद्य सुरक्षा टीम ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापा मारा। उन्होंने अमीनगर सराय कस्बे में 165 किलो खराब रसगुल्ले नष्ट कराए। लूंब व किरठल गांव में मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि दिवाली त्योहार को देखते हुए मिठाइयों की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की जा रही है। अमीनगर सराय में वंश जैन की मिठाई की दुकान पर मावा, छेना रसगुल्ला एवं रंगीन रसगुल्ला का नमूना लिया गया। वहां खराब 165 किलो रसगुल्लों को नष्ट कराया गया और गंदगी मिलने पर नोटिस जारी कर सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लूंब गांव में इकबाल की मावा भट्टी से मावा व किरठल गांव में गुलाब्बा की मावा भट्टी से मावा का सैंपल लेेकर जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मेरठ मंडल सहायक आयुक्त खाद्य बीके वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, विनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed