फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food Safety Department team has seized 250 quintals of adulterated mawa during raid in Baghpat

UP: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, पकड़ा 250 क्विंटल मिलावटी मावा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Sat, 21 Oct 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Oct 2023 09:11 PM IST
सार

Baghpat News : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर 250 क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा है। इस दौरान टीम ने दो क्विंटल मिल्क पाउडर भी बरामद किया। वहीं, इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
Food Safety Department team has seized 250 quintals of adulterated mawa during raid in Baghpat
बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 250 क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र व दीपावली के मद्देनजर भट्ठियों पर मिलावटी मावा तैयार हो रहा है। बागपत के बड़ौत में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धनौरा सिल्वर नगर गांव में भट्ठी पर तैयार किया जा रहा करीब 250 क्विंटल मिलावटी मावा नृष्ट कराया। साथ ही दो क्विंटल मिल्क पाउडर बरामद किया है। टीम ने पाउडर व मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

धनौरा सिल्वर नगर गांव में बड़े पैमाने पर मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा था। सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लगी तो शनिवार देर शाम टीम सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा चौधरी के नेतृत्व में गांव पहुंची और गांव के महताब के यहां पर छापा मारा।

विज्ञापन

छापामारी के दौरान टीम ने मिल्क पाउडर से तैयार किया गया 250 क्विंटल मावा पकड़ा, जिससे मौके पर ही नृष्ट करा दिया गया। इस दौरान टीम ने दो क्विंटल मिल्क पाउडर भी जब्त किया है।

यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह

सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र ने बताया कि धनौरा सिल्वर नगर गांव में महताब के यहां छापामारी के दौरान पकड़ा गया 250 क्विंटल मिलावटी मावा नृष्ट कराया गया है। साथ ही दो क्विंटल मिल्क पाउडर जब्त किया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed