फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food grains being taken for black marketing

कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा खाद्यान्न पकड़ा

Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Food grains being taken for black marketing
ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर और आपूर्ति विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ढ़िकाना गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर ग्रामीणों ने सरकारी राशन को कालाबाजारी के लिए लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए राशन डीलर व आपूर्ति विभाग के अफसरों पर कालाबाजारी कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को बड़ौत नगर का एक युवक बाइक पर सरकारी राशन के बोरे लादकर ले जा रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और खाद्यान्न को कोतवाली ले आई। राहुल प्रधान, अमरपाल, धर्म सिंह तोमर, विक्की तोमर, भूपेंद्र तोमर, दिनेश, सुभाष, चन्द्रवीर आदि ग्रामीणों का कहना है कि कई माह से सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। आपूर्ति विभाग शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर के खिलाफ सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि सरकारी राशन बेचने का मामला गंभीर है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, आपूर्ति निरीक्षक अमरेश भटनागर ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय मिलीभगत का आरोप बेबुनियाद है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों नेे राशन बेचने को लेकर राशन डीलर भोपाल के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed