{"_id":"657853a106e9f289490fad31","slug":"food-department-team-sent-four-samples-of-cheese-for-testing-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7982-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के चार नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के चार नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
-बड़ौत के मोती महल रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को बागपत और बड़ौत में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पनीर के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। निरीक्षण में बड़ौत के मोती महल रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी कर सफाई के निर्देश दिए।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बागपत में एवन पनीर भंडार, वरदान दूध भंडार और बड़ौत में ग्रिल मास्टर रेस्टोरेंट व मोती महल रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान चारों प्रतिष्ठान से पनीर का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज। बड़ौत के मोती महल रेस्टोरेंट में गंदगी मिली, जिस पर रेस्टोरेंट के संचालन को नोटिस जारी कर सफाई के निर्देश दिए। वहीं भविष्य में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद, महिपाल सिंह, नेहा चौधरी आदि रहे।
-- --