{"_id":"5f2070158ebc3e63a61f266f","slug":"follow-the-rules-of-lockdown-on-the-festival-baghpat-news-mrt4934219170","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर लॉकडाउन के नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर लॉकडाउन के नियमों का करें पालन
विज्ञापन
आपसी सौहार्द और प्रेम से मनाएं त्योहार
अमीनगर सराय। थाना सिंघावली अहीर में शांति समिति की बैठक में सीओ सदर ओमपाल सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने नियमों का पालन न करने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने कहा कि ईद के त्योहार पर खुले में कुर्बानी नहीं होगी और न ही खुले में मीट की बिक्री की जाएगी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के लिए कहा। ईद पर मस्जिद व ईदगाह पर नमाज प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सीओ को त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आश्वासन दिया। बैठक में एसओ शिवप्रकाश, एसएसआई रजनीश कुमार, शिवशंकर, चेयरमैन मांगेराम, रामनिवास प्रधान, उत्तर कुमार, रामपाल यादव, अनिल कुमार, दिलशाद खान, यामीन, सुरेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।