फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flowers were offered at the statue of the martyrs of Kakori incident

Baghpat News: काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

Fri, 20 Dec 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Flowers were offered at the statue of the martyrs of Kakori incident
-शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर रालोद कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने देश सेवा का आह्वान किया
विज्ञापन

फोटो- पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा सभी से देश सेवा का आह्वान किया।

राष्ट्र वंदना चौक पर रालोद कार्यकर्ताओं ने शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बैठक में ओमबीर ढाका ने कहा कि इन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान विक्की चौधरी, सुबोध चौहान, जगजीत सिंह, कंवरपाल हुड्डा, संजीव सांगवान, कलीम मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के पदाधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि वह हंसते-हंसते फांसी का फंदे पर झूल गए थे। इस दौरान अध्यक्ष मनोज गोयल, महामंत्री विक्की चौधरी, राजेश खुराना, नौशाद राणा, साबिर अली, सूर्य प्रकाश चौहान, अभिषेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed