{"_id":"5f4fe3658ebc3e53336006f5","slug":"flames-burn-transformers-stampede-baghpat-news-mrt499270248","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, भगदड़ मची
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने मशक्त कर पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के कोर्ट रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार को रात आठ बजे अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से मार्ग पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मशक्त कर आग बुझाई।
कोर्ट रोड पर सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफार्मर में लगी आग धीरे-धीरे बढ़ती चल गई। आग की लपटें देखकर मार्ग पर भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों एवं फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से कोर्ट रोड, यमुना रोड, ठाकुरद्वारा, सिसाना रोड की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जो आधा घंटा तक बंद रही। निगम के कर्मचारियों ने तार जोड़कर बिजली की आपूर्ति सुचारु की।