फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five vehicles collided in dense fog, five injured

घने कोहरे में टकराए पांच वाहन, पांच घायल

Fri, 22 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles collided in dense fog, five injured
ईपीई पर ट्रक में टकराने से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। - फोटो : KAHKRA
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

एक ट्रक चालक सीट और स्टेयरिंग के बीच फंसा, खिड़की काटकर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण दो ट्रक सहित पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में इन वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। एक ट्रक चालक सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। पुलिस ने उसे खिड़की काटकर निकाला। उसे गंभीर अवस्था में गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन सुचारु कराया।

बृहस्पतिवार की रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास एक ट्रक तकनीकी खामी के चलते खराब हो गया। चालक ने ट्रक वहीं पर खड़ा कर दिया। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते हरियाणा से गाजियाबाद जा रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। ट्रक के पीछे चल रही तीन कारें भी आपस में टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक राजू पुत्र संजय निवासी राजस्थान सहित अन्य वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। राजू ट्रक के स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खिड़की काटकर बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य चार घायलों जयपाल, नरेंद्र, मोहन और नदीम को भी इलाज के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed