फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five vehicles caught fire due to firecrackers at Baraut police station and Chhaprauli toll.

Baghpat News: बड़ौत कोतवाली और छपरौली चुंगी पर पटाखों से पांच वाहनों में लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles caught fire due to firecrackers at Baraut police station and Chhaprauli toll.
बड़ौत में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कार में लगी आग। स्रोत वीडियोग्रेब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दीपावली पर पटाखों से शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के पास खाली प्लाॅट में खड़ी दो कारों व एक टेंपो में आग लग गई। इसके अलावा कोतवाली में नीलामी के लिए खड़ी दो बाइकें भी जल गईं। आग लगने पर वहां आए अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर की छपरौली चुंगी पर कार मैकेनिक बिल्लू की दुकान है और उसकी दुकान के बाहर खाली प्लाॅट में मरम्मत के लिए आईं दो कारें, एक टेंपो समेत कई वाहन खड़े हुए थे। बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे दोनों कार और टेंपो में आग लग गई। तीनोंं वाहनों में आग की लपटें उठने पर आसपास रहने वाले सचिन, विनोद, प्रवीण समेत अन्य लोग वहां आ गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोगों ने आसपास खड़े वाहनों को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया और पुलिस को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी और अग्निशमन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे। अग्निशमन के कर्मियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने से तीनों वाहन पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कोतवाली में नीलामी के लिए खड़ी दो बाइकों में भी आग लग गई। इसकी सूचना पर आए अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दूसरे वाहनों को हटाकर दूसरे स्थान पर खड़ा किया गया। दोनों स्थानों पर पटाखों से आग लगना माना जा रहा है। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed