फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five death including many child due to fever in Baghpat and now health Department start health checkup

बागपत में बुरा हाल: बुखार ले रहा जान, पांच की मौत से हर तरफ मचा कोहराम, अब नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 12 Nov 2022 08:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

बागपत में बुखार से लोगों का बुरा हाल है। जिले में अभी तक बुखार से पांच की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब हरकत में आया है और लोगों की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Five death including many child due to fever in Baghpat and now health Department start health checkup
जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जिले में बुखार से पांच मौत हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों के घर टीम भेजकर जांच कराई। यही नहीं कैंप लगाकर भी लोगों की जांच की गई। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने गांवों में लगाए गए कैंपों का निरीक्षण कर चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने और एंटीलार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को कस्बा छपरौली के मोहल्ला भुवाला पट्टी में छात्रा खुशी जैन और लूंब गांव की किशोरी मन्नू, रटौल में 11 साल की अलिफ्सा, दोघट के मोहल्ला मादान में 13 साल के लक्ष्य व मोहल्ला पट्टी तिरोसिया में पांच साल के बच्चे लक्षित की बुखार से मौत हो गई थी। जिले में बुखार से पांच मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांचकर दवा दी। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने दोघट कस्बे में मृतक दोनों बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों को निर्देश दिए। सीएमओ ने लोगों को बुखार से बचाव के बारं में जागरूक करने और एंटीलार्वा की छिड़काव करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज

नहीं हुई डेंगू की पुष्टि 
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरूचि शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क कर बुखार के बारे में जानकारी ली गई है। मृतकों की रिपोर्ट की भी जांच की गई है। इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दोघट, छपरौली, लूंब और रटौल गांव में कैंप लगवाकर लोगों की जांच कराई गई है। सभी स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. दिनेश कुमार, सीमएओ  

यह भी पढ़ें: 
Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा

शिविर में तीन सौ लोगों की जांच 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण और धनौरा गांव में कैंप लगाया गया। कस्बे में सौ और धनौरा गांव में दो सौ लोगों की जांचकर दवा दी। कैंप में पहुंचे सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने लोगों को सफाई, पानी एकत्रित न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया। शिविर में डॉ. गौरव चौधरी, फार्मेसिस्ट निजामुल खान, सीएचओ फूल सिंह ने लोगों की जांचकर दवा दी। डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम से पीड़ित आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed