{"_id":"6412182fd2096933fe099307","slug":"first-took-diesel-from-the-pump-then-the-car-driver-ran-after-filling-petrol-baghpat-news-c-14-1-154903-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंप से पहले डीजल लिया फिर पेट्रोल भरवाकर भागा कार चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंप से पहले डीजल लिया फिर पेट्रोल भरवाकर भागा कार चालक
Thu, 16 Mar 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
पहले पेट्रोल भरवाया: बागपत के पेट्रोल पंप पर कार के अंदर रखे ड्रम में पेट्रोल भरवाता कार चालक
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित पेट्रोल पंप से 27 हजार 400 रुपये का डीजल लेकर व पेट्रोल कार में डलवाकर चालक रुपये दिए बिना ही भाग गया। जिसमें पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पेट्रोल पंप पर के सेल्समैन योगेश शर्मा निवासी डौला ने बताया कि बुधवार सुबह एक युवक कार लेकर पेट्रोल पंप पर आया। जिसने अग्रवाल मंडी टटीरी के पास जेसीबी मशीन खराब होने की बात कहकर गाड़ी में रखे ड्रम में 300 लीटर डीजल भरवाया। रुपये मांगने पर उसने कार्ड से रुपये कटवाने की बात कहीं और कार में पांच लीटर पेट्रोल भरवा लिया।
आरोप लगाया कि कार में पेट्रोल डलवाते ही युवक कार लेकर भाग गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आया। उधर पुलिस भी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।