फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First season kills, now cattle are churning wheat

पहले मौसम की मार, अब गेहूं चट कर रहे गोवंशीय पशु

Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
First season kills, now cattle are churning wheat
बागपत। गेहूं की फसल पर पहले मौसम की मार पड़ी और अब गोवंशीय पशुओं ने परेशानी खड़ी कर दी है। सड़कों और खेतों में घूम रहे पांच हजार गोवंशीय पशु खेतों में घुसकर गेहूं की फसल को तबाह कर रहे है। फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। मौसम खराब हो जाने से पहले ही बुवाई देरी से हुई। कुछ किसान तो अब तक गेहूं के बुवाई में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए गोवंशीय पशु और जंगल नील गाय खतरा बन गई है। रोजाना झुंड में यह पशु खेतों में घुसकर फसल को उजाड़ रहे हैं। जाहिर है इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन

गोशालाओं में सिर्फ दो हजार पशु
बागपत। जिले में 17 गोआश्रय केेंद्र बनाए गए हैं। एक कान्हा गोशाला है और एक गोसंरक्षण केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में गोआश्रय स्थल हैं। इनमें सिर्फ दो हजार गोवंशीय पशु ही रखे गए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
दोघट। कान्हड़ गांव में आवारा गोवंशीय पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। किसानों ने अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया। किसान सूर्य प्रकाश अहलावत ने बताया कि कान्हड़ गांव में आवारा गोवंशीय पशुओं के लिए प्रशासन ने गोशाला का निर्माण नहीं कराया। पशु किसानों की गेहूं, गन्ने की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान सर्दी में रातभर खेत पर निगरानी करते हैं। जल्द ही किसान समस्या के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे गोशाला केंद्रों पर तेजी से निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही पशुओं को शिफ्ट करने की प्रक्रिया की जाती है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसी गांव में अगर बड़ी समस्या है तो जांच कराई जाएगी। - पीसी जायसवाल, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed