फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First drizzle and then sunshine

पहले हुई बूंदाबांदी और फिर खिली धूप

Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
First drizzle and then sunshine
बागपत। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का तापमान 17.1 रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम दिखी। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बूंदाबांदी और हवा चलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान गिरकर 17.1 डिग्री पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, मौसम में खराबी से किसानों के कार्य प्रभावित होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को गन्ना छिलाई का कार्य रोक देना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र चौधरी का कहना है कि किसानों के सामने मौसम परेशानी बन रहा है। इस समय बारिश नुकसानदेह है। सब्जी के किसानों को भी बारिश से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
नहीं सुधर रही हवा की गुणवत्ता
बागपत। जिले का एक्यूआई 303 रिकॉर्ड किया गया। हवा की गुणवत्ता सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मौसम की खराबी का असर हवा की गुणवत्ता पर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed