{"_id":"6186bf30700d046b074bd606","slug":"first-community-center-to-be-built-in-baghpat-rs-38-lakh-will-be-spent-baghpat-news-mrt563762638","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बनेगा पहला सामुदायिक केंद्र, 38 लाख रुपये खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बनेगा पहला सामुदायिक केंद्र, 38 लाख रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर पालिका ने खत्ता रोड पर अपनी खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया
- शादी समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक केंद्र का इस्तेमाल करेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में पहला सामुदायिक केंद्र बनाने की तैयारी हो गई है। नगर पालिका ने सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए खत्ता रोड पर जमीन भी चिह्नित करके प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। इस सामुदायिक केंद्र का कार्य जल्द ही शुरू होने उम्मीद है और इसको बनवाने में करीब 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद आम लोग शादी समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक केंद्र का इस्तेमाल कर सकेंगे और उनको बैक्वेंट हॉल पर रुपये खर्च नहीं करने होंगे।
बागपत नगर में अभी तक ऐसा कोई सामुदायिक केंद्र नहीं है, जिसमें आम लोग शादी व अन्य कोई कार्यक्रम कर सके। शादी व इस तरह के आयोजनों के लिए लोगों को बैंक्वेट हॉल बुक करने पड़ते है। जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है, वह खाली जगहों व रास्ते में टेंट लगवाकर इस तरह के कार्यक्रम करते है। इसको देखते हुए ही नगर पालिका ने बागपत में एक ऐसा सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना बनाई, जिनमें आम लोग शादी व अन्य कार्यक्रम कर सके। इसके लिए खत्ता रोड पर नगर पालिका की दुकानों के पास खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया गया है। जिसका प्रस्ताव भी पास कर दिया गया और उसका बजट भी लगभग तैयार हो गया है। इस सामुदायिक केंद्र पर करीब 38 लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है और इसका निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही जा रही है।
खत्ता रोड पर नगर पालिका की दुकानों के पास जमीन है, जहां सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है। इसपर करीब 38 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसका हर किसी को फायदा होगा, क्योंकि इसका इस्तेमाल शादी व अन्य कार्यक्रम के लिए लोग कर सकते है। - राजूद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका परिषद।