फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire in the machine of Hisavada power plant, the lights of two feeders went off

आर्थिक तंगी से परेशान महिला यमुना में कूदी

Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire in the machine of Hisavada power plant, the lights of two feeders went off
बागपत जिला अस्पताल में भर्ती अनिता - फोटो : BAGHPAT
निवाड़ा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नदी से बाहर निकाल कर महिला को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने बुधवार की सुबह निवाड़ा पुल से यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। निवाड़ा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक महिला बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे निवाड़ा चौकी के पास पुल पर पहुंची और यमुना में कूद गई। ट्रक चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने यमुना नदी से महिला को बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की पहचान नैथला गांव की रहने वाली अनीता पत्नी नरेश के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे रिश्तेदार राजबीर ने बताया कि महिला का पति नरेश जल बोर्ड में नौकरी करता था। दोनों के एक बेटा और दो बेटी है। पिछले 20 दिन से नरेश बीमार चल रहा है। महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही है। सहायता नहीं होने पर बुधवार की सुबह घर से निकलकर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि महिला का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed