फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fire bullet

खेड़ा-इस्लामपुर में दो भाइयों ने एक युवक पर चलाई गोली

Wed, 06 Nov 2019 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
fire bullet
खेड़ा-इस्लामपुर में दो भाइयों ने एक युवक पर चलाई गोली
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
मंगलवार को शाम के समय खेड़ा-इस्लामपुर गांव में बीयर के ठेके पर एक युवक पर दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। इस संबंध में दो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सौरभ दांगी पुत्र कप्तान सिंह सुल्तानपुर हटाना गांव का रहने वाला है। मंगलवार को शाम के समय वह गांव में ही बीयर के ठेके पर आए मेहमानों के लिए बीयर लेने गया । इसी दौरान खेड़ा-इस्लामपुर के अंकुर और विवेक पुत्र बिजेंद्र वहां बीयर लेने आए। सौरभ अपना मोबाइल वहां भूल गया। जब वह वापस आया तो मोबाइल न मिलने पर उसने अंकुर व विवेक से मोबाइल के बारे में पूछा। इस दौरान सौरभ की उनसे कहासुनी हो गई। इस पर अंकुर ने तमंचे से सौरभ पर गोली चलाई तो वह बाल-बाल बच गया। बाद में दोनों युवक तमंचे लहराते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सौरभ दांगी ने अंकुर व विवेक को नामजद कराकर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed