{"_id":"6297ab530d49005c5a244b0b","slug":"fire-broke-out-due-to-tire-burst-of-gas-tanker-on-epe-baghpat-news-mrt5911320126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर गैंस के टैंकर का टायर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर गैंस के टैंकर का टायर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित रटौल अंडरपास के निकट टैंकर में लगी आग।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस का टैंकर खाली होने से बड़ा हादसा टला, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह गैस के टैंकर का टायर फटने से आग लग गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह गमीनत रही कि गैंस का टैंकर खाली होने से बड़ा हादसा टल गया।
रामपुर जनपद के धीमरखेड़ा गांव निवासी चालक सूरजपाल पुत्र वीर सिंह ने बुधवार सुबह सूरजपुर नोएडा से गैस का खाली टैंकर लेकर अंबाला जा रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रटौल अंडरपास के समीप पहुंचा तो टैंकर का टायर फट गया। जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गया तथा डीजल की टंकी फटने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और टैंकर धूं-धूं करके जलने लगा। चालक सूरजमल व परिचालक राजीव ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, चांदीनगर व खेकड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है।