फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Final voter list released, 43 thousand voters increased in the district

अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में बढ़े 43 हजार वोटर

Fri, 22 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Final voter list released, 43 thousand voters increased in the district
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
विज्ञापन

- दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रशासन ने जारी की सूची
- अब 7.93 लाख वोटर चुनेंगे 244 गांवों की सरकार
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण पंवार ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। दावे और आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण के बाद अब जिले में सात लाख 93 हजार छह सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साल 2015 के पंचायत चुनाव में जिले में सात लाख 50 हजार 511 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार करीब 43 हजार मतदाता बढ़े हैं।
इस तरह किया गया निस्तारण
बागपत। 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार सिंह की निगरानी में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। रटौल गांव के नगर पंचायत बन जाने से यहां के वोट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटाकर नगरीय क्षेत्र की सूची में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

इन पदों के लिए होंगे चुनाव
बागपत। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण पंवार ने बताया कि जिले में 244 ग्राम पंचायत, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत के 20 वार्ड और ग्राम पंचायत सदस्य के 3322 वार्ड पर चुनाव होंगे। पिछले चुनाव में जिला पंचायत के 21 वार्ड थे, जबकि 245 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने होंगे वोट
ब्लॉक वोट-2021 वोट-2015
बागपत 122046 111236
पिलाना 125755 118080
बड़ौत 176856 167337
छपरौली 113580 103641
बिनौली 162151 151611
खेकड़ा 93212 98606
ब्लॉक बढ़े वोट निरस्त वोट
खेकड़ा 2450 560
पिलाना 3026 947
बड़ौत 1253 302
छपरौली 817 139
बिनौली 1208 129
बागपत 2049 965
ब्लॉक संशोधित वोट
खेकड़ा 86
पिलाना 87
बड़ौत 08
छपरौली 03
बिनौली 25
बागपत 76
रटौल बन गया नगर पंचायत
बागपत। रटौल के नगर पंचायत बन जाने के कारण मतदाता सूची से रटौल के वोट हटा दिए गए हैं। गांव में 12 हजार से अधिक वोट थे। इसी वजह से इस बार 245 के बजाए 244 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed