{"_id":"68e4149aac736817bb08f42e","slug":"files-related-to-the-construction-of-the-crematorium-have-disappeared-from-the-municipality-and-a-missing-complaint-has-been-filed-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139813-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नगर पालिका से श्मशान घाट निर्माण की पत्रावली गायब, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नगर पालिका से श्मशान घाट निर्माण की पत्रावली गायब, गुमशुदगी दर्ज
Tue, 07 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका से शहर के श्मशान घाट के निर्माण की पत्रावली गायब हो गई है। सोमवार को दिनभर पालिकाकर्मी पत्रावली तलाशने में जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक महेश चंद शर्मा ने कोतवाली में पत्रावली गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई।
भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने शहर में यमुना किनारे बने श्मशान घाट के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत तत्कालीन डीएम से की, जिसकी जांच वर्ष 2023 में एडीएम ने की। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई। इस मामले में उच्च अधिकारियों ने श्मशान घाट निर्माण की पत्रावली तलब की तो पालिका में नहीं मिली। इसके बाद पालिका में रिकाॅर्ड खंगाला गया। काफी तलाशने के बाद भी पत्रावली का कुछ पता नहीं चला। सोमवार को नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने कोतवाली में शिकायत दी। इस मामले में जांच अधिकारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।