फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Fight over parking in the court premises

पार्किंग को लेकर भिड़े: पर्ची मांगने पर संचालक को पीटा, वकीलों के साथ भी गाली-गलौज, ये था मामला

Fri, 04 Mar 2022 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2022 07:22 PM IST
सार

कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गए। इस दौरान पार्किंग संचालक की पिटाई कर गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।  

विज्ञापन
Baghpat News: Fight over parking in the court premises
बागपत में कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर भिड़े। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में पुराना कस्बा के रहने वाले सुनील चौहान ने बताया कि उनके पास कचहरी परिसर में पार्किंग का ठेका है। गुरुवार को एक बाइक सवार दो व्यक्ति व एक महिला उसके पास पहुंचे। उसने पार्किंग के लिए पर्ची कटवाने की बात कही। इस पर तीनों ने उसकी पिटाई की। उसके गले से सोने की चेन व जेब में रखे एक हजार रुपये लूट लिए गए। वहीं वकीलों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसके बाद वकील एकत्र हुए तो दोनों व्यक्ति भाग गए, जबकि महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस मामले की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षिका से मारपीट
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुलंदशहर के एक स्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को बताया कि किरठल गांव के युवक अर्जुन ने बागपत शहर में रास्ते से जाते हुए उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें

निवाड़ा चौकी प्रभारी प्रियवृत आर्य का कहना है कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed