{"_id":"627d47aea3ac3925252447af","slug":"fight-between-two-sides-of-mangalamukhi-baghpat-news-mrt588213863","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो मंगलामुखी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने टटीरी चौकी पहुंचकर एक-दूसरे की शिकायत की।
कस्बे में मंगलामुखी विमला के निधन के बाद से रुखसार व रामभरत में बधाई मांगने को लेकर विवाद है। रुखसार का कहना है कि विमला उसकी गुरु थी। उसकी मौत के बाद में बधाई मांगने का उसका अधिकार है। रामभरत मंगलामुखी न होने के बावजूद बधाई मांगता है। उधर, रामभरत का कहना है कि वह विमला के पास रहता था। इसलिए यहां वह बधाई मांगेगा। बृहस्पतिवार को मंगलामुखी रुखसार अपनी साथी परी के साथ व रामभरत अपनी साथी रिया के साथ सूरजपुर महनवा में बधाई लेने पहुंचे। यहां दोनों में मारपीट हो गई। इसमें रुखसार व रिया घायल हो गए। दोनों ने कस्बा चौकी पर एकदूसरे के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की।
एसपी से कार्रवाई की मांग की
दोघट। तवेलागढ़ी गांव निवासी देवेंद्र पुत्र पीतम सिंह ने बताया कि उसकी कृषि भूमि पर गांव के ही कुछ लोग जबरन मिट्टी डाल रहे हैं। जिससे उसकी गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। आरोप है कि मिट्टी डालने से मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने एसपी से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद